फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jammed dharna in front of Powercom head office, took out march

---पंजाब के कोने-कोने से पटियाला में जुटे बिजली मुलाजिम-- पावरकाम हेडआफिस सामने जाम लगाकर दिया धरना, निकाला मार्च

Tue, 05 Oct 2021 08:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Jammed dharna in front of Powercom head office, took out march
पटियाला। मांगों को लेकर पंजाब सरकार व मैनेजमेंट के अडियल रवैये से भड़के बिजली मुलाजिम प्रदेश के कोने-कोने से शहर में इकट्ठा हुए। जिन्होंने पावरकाम हेडआफिस के सामने माल रोड जाम करके जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बाद में बाजारों से मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

इस मौके निजीकरण व ठेकेदारी सिस्टम का विरोध करने के साथ-साथ बर्खास्त किए बिजली मुलाजिम नेताओं को बहाल करने समेत और कई मांगें उठाई गईं। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के बैनर तले दिए इस धरने में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

इस मौके बिजली मुलाजिम नेता भरपूर सिंह मांगट, रछपाल सिंह, बनारसी दास ने कहा कि पावरकाम मैनेजमेंट की ओर से निजीकरण व ठेकेदारी सिस्टम के खिलाफ बिजली मुलाजिमों के संघर्ष को दबाने के लिए जत्थेबंदी के कुछ नेताओं को विभागीय जांच में निर्दोष पाए जाने के बावजूद डिसमिस कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तसर व फरीदकोट सर्कल के 16 नेताओं को सस्पेंड व दर्जनों नेताओं के दूर स्थानों पर तबादले कर दिए गए थे। साल 2009 में लंबे संघर्ष के बाद हालांकि इनको बहाल कर दिया गया था। इस मौके बिजली बिल 2021 को खत्म करने की केंद्र से मांग के साथ-साथ किसान विरोधी खेती कानूनों को पहल के आधार पर रद्द करने की मांग की गई।

इसके साथ बिजली मुलाजिमों को पंजाब सरकार के मुलाजिमों के बराबर पे बैंड व ग्रेड पे की अदायगी करने और बिजली मुलाजिमों की सेवा शर्तों में तबदीली न करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed