फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jagadguru Panchanand Giri Maharaj of Shri Panchdasnam Juna Akhara passed away at Max Hospital in Mohali

Punjab: जगद्गुरु पंचानंद गिरि महाराज का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, दर्शनों को उमड़ी भीड़

Thu, 16 Feb 2023 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 05:01 PM IST
सार

जगदगुरु पंचानंद गिरि जी महाराज का जन्म 29 जुलाई 1971 को पटियाला में हुआ था। 9 वर्ष की आयु से ही उन्होंने हिंदू सुरक्षा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष शेरे-ए-हिंद पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अपना जीवन हिंदूत्व को समर्पित कर दिया था।

विज्ञापन
Jagadguru Panchanand Giri Maharaj of Shri Panchdasnam Juna Akhara passed away at Max Hospital in Mohali
जगदगुरु पंचानंद गिरि जी महाराज - फोटो : फाइल

विस्तार

श्री हिंदू तख्त एवं हिंदू सुरक्षा समिति के प्रमुख एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के जगद्गुरु पंचानंद गिरि जी महाराज का गुरुवार सुबह मोहाली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वे तीन दिनों से वहां दाखिल थे। उनके निधन से पूरे हिंदू समाज में दुख का माहौल है।

विज्ञापन


जगदगुरु पंचानंद गिरि जी महाराज की पार्थिव देह को मैक्स अस्पताल मोहाली से श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शनों के लिए चंडीगढ़ बुड़ैल सैक्टर 45 स्थित ज्वाला जी मंदिर ले जाया गया। जिसके बाद ढकोली जीरकपुर डेरे पर पार्थिव देह को ले जाया गया, जहां पर बड़ी गिनती में भक्तों ने उनके अंतिम दर्शन किए। पटियाला के विभिन्न बाजारों में भी महाराज जी की पार्थिव देह के पटियाला निवासियों ने अंतिम दर्शन किए तथा उन पर फूलों की वर्षा करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन


जगद्गुरु पंचानंद गिरि जी महाराज की पार्थिव देह को फिलहाल पटियाला के श्री काली माता मंदिर के श्री शिव शक्ति सेवा दल लंगर चैरिटेबल ट्रस्ट के लंगर भवन में भक्तों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है, जहां लोग लंबी- लंबी लाइनों में पंचानंद गिरि जी के अंतिम दर्शन कर रहे हैं। वहीं विभिन्न अखाड़ों से संत, महंत, महामंडलेश्वर बड़ी संख्या में अंतिम दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदगुरु पंचानंद गिरि जी महाराज का जन्म 29 जुलाई 1971 को पटियाला में हुआ था। 9 वर्ष की आयु से ही उन्होंने हिंदू सुरक्षा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष शेरे-ए-हिंद पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अपना जीवन हिंदूत्व को समर्पित कर दिया था। धीरे-धीरे हिंदू सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बने। इसके बाद हिंदुत्व के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें विश्व के सबसे बड़े पंचदशनाम जूना अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त कर दिया गया तथा बाद में उन्हें जगद्गुरू की उपाधि से सुशोभित किया गया। यहीं नहीं माता कामाख्या देवी आसाम एवं श्री मां ज्वाला जी हिमाचल प्रदेश के भी पंचानंद गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर नियुक्त किए गए तथा आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा 2500 साल पहले स्थापित श्री हिंदू तख्त का उन्हे पीठाधीश्वर नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed