फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interstate gang committed theft of 35 lakhs in SBI in Patiala

Patiala: अंतरराज्यीय गिरोह ने दिया SBI में 35 लाख की चोरी को अंजाम, बस स्टैंड पर मिली आखिरी लोकेशन

Fri, 05 Aug 2022 01:20 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:20 AM IST
सार

एसबीआई की मुख्य शाखा से 35 लाख रुपये से भरा बैग चुराने वाले बच्चे व परना बांधे युवक की आखिरी लोकेशन बस स्टैंड के पास मिली है। बैंक के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर सामने आया है कि बैंक के बाहर से ई-रिक्शे में बैठने के बाद बच्चा व युवक बस स्टैंड तक आए थे।

विज्ञापन
Interstate gang committed theft of 35 lakhs in SBI in Patiala
सीसीटीवी में कैद बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के शेरां वाला गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा में 35 लाख की नकदी से भरे बैग की चोरी की वारदात को एक अंतरराज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया है। इस गिरोह ने पंजाब समेत अन्य राज्यों में भी इस तरह से चोरी की वारदातें की हैं, जिसमें एक बच्चा व एक युवक शामिल रहा है।

विज्ञापन


एसपी (जांच) हरवीर सिंह अटवाल ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि इन सभी केसों का बारीकी के साथ अध्ययन किया जा रहा है। इसके आधार पर आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गिरोह के इन दोनों के अलावा और कोई सदस्य है, फिलहाल इस संबंधी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि बैंक के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता लगाया जा रहा है कि बच्चा व दूसरा आरोपी कहां से आए और कहां गए। उधर, गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बसों के अलावा ट्रेनों के विभिन्न डिब्बों में चेकिंग की। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर हर आने-जाने वाले को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चेकिंग कई घंटे तक चली। इसके अलावा शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। इन रास्तों पर नाकाबंदी करके चेकिंग की गई। नाकों पर काफी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, जो संदिग्धों पर विशेष तौर से पैनी नजर रख रही है। गौरतलब है कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर पटियाला के शेरां वाला गेट स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से एक 10 साल का बच्चा 35 लाख की नकदी से भरा बैग लेकर अपने साथी के साथ फरार हो गया था।

यह बैग बैंक के कैश काउंटर के नजदीक रखा हुआ था। जैसे ही आरोपियों ने देखा कि बैग के आसपास कोई बैंक अधिकारी या मुलाजिम नहीं है, बच्चा इसे लेकर फरार हो गया था। बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गई थीं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।


बैंक से 35 लाख चुराने वालों की आखिरी लोकेशन बस स्टैंड पर मिली
एसबीआई की मुख्य शाखा से 35 लाख रुपये से भरा बैग चुराने वाले बच्चे व परना बांधे युवक की आखिरी लोकेशन बस स्टैंड के पास मिली है। बैंक के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर सामने आया है कि बैंक के बाहर से ई-रिक्शे में बैठने के बाद बच्चा व युवक बस स्टैंड तक आए थे। बस स्टैंड के आगे वह दोनों कहां गए, इस संबंध में जांच के लिए पुलिस की चार टीमें बना दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक बैंक स्टाफ की लापरवाही से यह वारदात हुई है। मामले में बैंक स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed