फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   International de Tennis Championships, won gold Parul, Patiala

पटियाला की पारूल ने इंटरनेशनल डेफ टेनिस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Tue, 13 Sep 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 13 Sep 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
International de Tennis Championships, won gold Parul, Patiala
डेफ टेनिस खिलाड़ी पारूल गुप्ता और आंध्र प्रदेश की जैफरीन शेख के साथ। - फोटो : अमर उजाला
जिले की डेफ टेनिस खिलाड़ी पारूल गुप्ता और आंध्र प्रदेश की जैफरीन शेख की जोड़ी ने यूरोप के शहर पोतोरोंज में चल रही सलोवेनिया डेफ ओपन टेनिस चैंपियनशिप के डबल मुकाबले में हिस्सा लिया। उन्होंने जैनसलकोवा जाना और बैनगुगलु टिओमम की जोड़ी को 4-6, 6-3 और 10-5 से पछाड़कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


पारूल के पिता अविनाश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पारूल गुप्ता को इस चैंपियनशिप के लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं दी गई लेकिन पंजाब नेशनल बैंक की ओर से आर्थिक मदद दी गई थी। यह इंटरनेशनल चैंपियनशिप जीतने के बाद इंडिया डेफ वर्ल्ड डेफ टेनिस रैंकिंग में पारूल नंबर एक पर और वर्ल्ड डेफ टेनिस रैंकिंग में 21वें नंबर पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


पारूल बीए भाग दूसरा की छात्रा है। 19 साल की पारूल छोटी सी आयु में ही मेडल जीतने लग गई थीं। देश में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के अलावा उन्होंने 2014 में जर्मनी में हुई ओपन डेफ चैंपियनशिप में सिल्वर और 2015 में चीन में हुए एशियन डेफ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed