फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Inter-University Basketball Championship, champion Punjabi University, Chennai final beat, Patiala

पंजाबी यूनिवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियन

Wed, 22 Feb 2017 03:37 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Wed, 22 Feb 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Inter-University Basketball Championship, champion Punjabi University, Chennai  final beat, Patiala
पटियाला में अखिल भारतीय इंटरयू निवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियन बनी पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम के साथ डायरेक्टर खेल। - फोटो : अमर उजाला
मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी ने अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियनशिप जीत ली। इलीट यूनिवर्सल स्पोर्ट्स अलायंस आफ इंडिया के सहयोग से पीयू की डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में आयोजित इस चैंपियनशिप में देश की चोटी की 16 यूनिवर्सिटियों ने हिस्सा लिया था। विजेता टीमों को पुरस्कार बांटने की रस्म ओलंपियन त्रिलोक सिंह ने अदा की। 
विज्ञापन


खिताबी मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई को 78-54 से हराया। विजेता पीयू की टीम के लिए गुरदित्त सिंह ने 22, गुरइकबाल सिंह ने 15, गगनदीप सिंह ने सात अंक बनाए। वहीं अन्ना यूनिवर्सिटी की तरफ से जया वैंकटेश ने 10, एम हरीश ने आठ और अनंत राज ने सात अंक जोड़े।
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली ने मद्रास यूनिवर्सिटी को 90-62 से हराया। विजेता टीम के लिए भुपिंदर सिंह ने 21, हर्ष मलिक ने 15 और अभयुधिया ने 12 अंकों का बड़ा योगदान डाला। मद्रास यूनिवर्सिटी के लिए सूर्या ने 13,  पी विजय ने 10 और कप्तान अरविंद ने आठ अंक जोड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed