फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Inter College basketball competition, government Mahindera College, team of eight colleges, Patiala

बास्केटबाल में सरकारी महिंदरा कालेज ने एसडी गर्ल्स कालेज बठिंडा को हराया

Sat, 15 Oct 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 15 Oct 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
Inter College basketball competition, government Mahindera College, team of eight colleges, Patiala
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में आयोजित इंटर कालेज बास्केटबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ प्रिंसिपल। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी महिंदरा कालेज में इंटर कालेज बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसपी सिटी दलजीत सिंह राणा ने किया। इसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी के आठ कालेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 
विज्ञापन


नाक आउट स्टेज और लीग मैचों के नतीजों के मुताबिक सरकारी महिंदरा कालेज ने एसडी गर्ल्स कालेज बठिंडा को 35-08 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में खालसा कालेज पटियाला ने सरकारी कालेज बठिंडा को 33-17 के अंतर से हराया। पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस ने वाकओवर के जरिये यूनिवर्सिटी कालेज ढिलवा पर जीत हासिल की।
विज्ञापन


सरकारी फिजिकल एजुकेशन कालेज पटियाला ने गुरु नानक कालेज बुढलाडा को 46-17 के अंतर से हराया। लीग मैचों में सरकारी महिंदरा कालेज ने यूनिवर्सिटी कालेज ढिलवां को 50-45 के अंतर से हराया। वहीं खालसा कालेज पटियाला ने सरकारी फिजिकल एजुकेशन कालेज पटियाला को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पीयू की ओर से डा. अमनप्रीत सिंह, अमनदीप बतौर ऑब्जर्वर और सिलेक्टर के तौर पर मौजूद रहे। कालेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डा. कमला शर्मा, प्रोफेसर जसदेव सिंह, डा. रणजीत सिंह टिवाना, कोच जतिंदर सिंह ढींढसा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed