फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Institutions came forward to help the multi task workers of Covid ward of Rajindara

जिंदरा के कोविड वार्ड के मल्टी टास्क वर्करों की मदद को आगे आईं संस्थाएं

Fri, 07 May 2021 09:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Institutions came forward to help the multi task workers of Covid ward of Rajindara
सरकारी राजिंदरा अस्पताल के कोविड वार्ड में काम कर रहे मल्टी टास्क वर्करों की आर्थिक मदद के लिए कई समाज सेवी संस्थाएं आगे आई हैं। शुक्रवार सुबह समाज सेवी संस्थाओं के नुमाइंदों के साथ राजिंदरा अस्पताल पहुंचे मेयर ने एलान किया कि मल्टी टास्क वर्करों के लिए हर माह करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। समाज सेवी संस्थाओं के इस प्रयास से हरेक मल्टी टास्क वर्कर को दो से तीन हजार रुपये प्रतिमाह वेतन से अतिरिक्त मिल सकेगा। इस एलान के बाद से मल्टी टास्क वर्करों में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. एसएस रेखी, कोविड केयर सेंटर की प्रभारी सुरभि मलिक सहित सभी डाक्टरों ने मेयर सहित समाज सेवी संस्थाओं का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

मेयर ने इस मौके पर कहा कि सरकारी राजिंदरा अस्पताल के कोरोना वार्ड में जो लोग इस समय ठेके पर मरीजों की संभाल के साथ शवों का संस्कार कर रहे हैं, उनकी सहायता के लिए सभी को जरूरी सहयोग अवश्य करना चाहिए। इसी सोच के साथ सभी समाज सेवी संस्थाएं एक मंच पर इकट्ठा हुईं और उन्होंने मल्टी टास्क वर्करों की आर्थिक सहायता का भरोसा देते हुए हर माह करीब 10 लाख रुपये देने का एलान किया है। मेयर ने कहा कि बेहद कम वेतन में काम करने वाले मल्टी टास्क वर्करों का वेतन कानून के दायरे से बाहर जाकर पंजाब सरकार एकदम से नहीं बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

हरेक कोरोना मरीज को दो समय मिलेगा गर्म दूध, फल
समाज सेवी संस्थाओं ने मिलकर एलान किया कि रोजाना राजिंदरा अस्पताल के सभी कोविड मरीजों को दो समय दूध और फल की सेवा उस समय तक निभाएंगे, जब तक कोरोना महामारी पर पूरी तरह से जीत हासिल नहीं कर लेते हैं। संस्थाओं के नुमाइंदों ने कहा कि इससे मरीजों की इम्युनिटी भी बढ़ेगी और वह बीमारी से अच्छे ढंग से लड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed