फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Inmate absconding from Patiala jail, Indrajit Dhyana arrested

पटियाला जेल से फरार कैदी इंद्रजीत ध्याना गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Inmate absconding from Patiala jail, Indrajit Dhyana arrested
पटियाला। सेंट्रल जेल से फरार कैदी इंद्रजीत सिंह उर्फ ध्याना को खुफिया सूचना के आधार पर पटियाला पुलिस ने कपूरथला पुलिस के साथ चलाए एक संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया। कैदी को कपूरथला में उसी के गांव रानीपुर कंबोआ से काबू किया गया है, जहां वह अपनी जान-पहचान के गुरमीत सिंह नाम के व्यक्ति के घर छिपा था। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी जेल से फरार होने के बाद बड़ी वारदात करने की तैयारी में था।
विज्ञापन

गौर रहे 27 अप्रैल को देर रात पटियाला जेल से कैदी शेर सिंह निवासी गांव वानीके जिला अमृतसर, कैदी इंद्रजीत सिंह ध्याना निवासी गांव रानीपुर कंबोआ जिला गुरदासपुर और हवालाती जसप्रीत सिंह उर्फ नुपी निवासी गांव दाधी जिला रूपनगर अपने सेल के बाथरूम की दीवार को पानी वाली पाइप से तोड़कर, उसमें दो फुट के करीब छेद बनाकर फरार हो गए थे। जेल प्रशासन को कैदियों के फरार होने की अगले दिन सुबह जानकारी मिली तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

कैदियों के फरार होने के बाद पटियाला पुलिस की ओर से देशभर में सभी थाना इंचार्जों को कैदियों की फोटो व बाकी डिटेल भेजकर अलर्ट किया गया था। वहीं एसआईटी का भी गठन किया था। इस मामले में पटियाला पुलिस को वीरवार को सफलता मिली और पुलिस ने कैदी इंद्रजीत सिंह ध्याना को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी के मुताबिक 10 साल की सजा काट रहे ध्याना के खिलाफ नशा की तस्करी, चोरी व स्नैचिंग के कपूरथला जिले के विभिन्न पुलिस थानों में केस दर्ज हैं। ध्याना व कैदी शेर सिंह को तीन अप्रैल 2021 को ही बठिंडा जेल से पटियाला जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed