फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Injustice with Punjab by not allowing Chief Minister Bhagwant Mann to visit France: Barsat

मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस दौरे की अनुमति न देना पंजाब से धक्का : बरसट

Sat, 03 Aug 2024 10:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Injustice with Punjab by not allowing Chief Minister Bhagwant Mann to visit France: Barsat
मंडी बोर्ड चेयरमैन ने कहा-मान पेरिस ओलंपिक में हाॅकी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए जाना चाहते हैं
विज्ञापन

लगाया आरोप-भाजपा हमेशा से पंजाबियों के साथ करती आ रही भेदभाव
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को केंद्र की तरफ से फ्रांस दौरे की मंजूरी न देने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने मान को इजाजत न देकर पंजाब के 3 करोड़ लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
भारतीय हाॅकी टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं। यह सांविधानिक तौर पर चुने हुए नेता के मूल अधिकारों पर रोक लगाने के बराबर है, जबकि आप के कार्यों को देखकर ही दिल्ली और पंजाब के लोगों ने आप को भारी बहुमत से सत्ता की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

बरसट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने से आप नेताओं को रोकना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी मोदी सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर दौरे पर जाने की मंजूरी नहीं दी थी। वह वहां की शिक्षण प्रणाली की स्टडी करने के लिए जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में देश की हाॅकी टीम की तरफ से जीत का दौर जारी है और हाॅकी टीम में ज्यादातर पंजाब के खिलाड़ी हैं। मान को हाॅकी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पेरिस जाने से रोकना पंजाब से एक ओर भेदभाव को दर्शाता है, जबकि वह अपने खर्च पर पेरिस ओलंपिक में जाना चाहते हैं। इससे पहले 26 जनवरी की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न करना, बाढ़ के कारण हुए नुकसान का पंजाब के किसानों-मजदूरों को मुआवजा न देना, किसानों-मजदूरों को दिल्ली जाने से रोकना, पंजाब के रूरल डेवलपमेंट फंड व हेल्थ मिशन फंड को रोकना और अब केंद्रीय बजट में पंजाब को कोई भी मदद न देना केंद्र के गलत रवैये को दर्शाता है। बरसट ने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाबियों से भेदभाव करना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed