फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Indian police officers to investigate allegations of torture Portugal

भारतीय पुलिस अफसरों पर टॉर्चर के आरोपों की जांच करेगा पुर्तगाल

Sat, 27 Feb 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 27 Feb 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
Indian police officers to investigate allegations of torture Portugal
पंजाब पुलिस के अफसरों के खिलाफ बहुचर्चित रूलदा मर्डर केस में वांटेड परमजीत सिंह पम्मा की शिकायत पर पुर्तगाल पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन


पम्मा ने आरोप लगाए हैं कि पटियाला जोन के डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, एसपी आशीष कपूर और डीएसपी राजिंदर सिंह सोहल ने उसे रूलदा केस को लेकर बेवजह टॉर्चर किया है, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है। पुर्तगाल के प्रोसीक्यूटर जनरल ने जांच के आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि ये तीनों अधिकारी हाल ही में पम्मा के रूलदा मर्डर केस में प्रत्यर्पण संबंधी कागजात जमा कराने के लिए पुर्तगाल गए थे।

पटियाला के रूलदा केस में बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट बरजिंदर सिंह सोढी ने बताया कि पम्मा ने जनवरी 28 को पुर्तगाल के अटार्नी जनरल के पास उक्त पंजाब पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत फाइल की है। इसमें पम्मा ने अधिकारियों पर उसे पुर्तगाल के बाहर हुए क्राइम के लिए बेवजह टॉर्चर करने और मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सिख फार जस्टिस के लीगल एडवाइजर अटार्नी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि सारे मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है और उक्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ यूरोपियन अरेस्ट वारंट जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरवरी 12 को पुर्तगाल मिनिस्टर फार जस्टिस ने भारत की पम्मा के प्रत्यर्पण की मांग को ठुकरा दिया था और पम्मा को रिहा कर दिया था।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंधित पम्मा पर आरोप लगे थे कि  वह ही रूलदा मर्डर केस का मास्टर माइंड है और उसने यूके प्यारा सिंह गिल व गुरशरण बीर के जरिये पटियाला में रूलदा सिंह का कत्ल कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी यूके वापस चले गए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed