{"_id":"5879f3674f1c1b577fbabd16","slug":"indian-junior-women-s-hockey-camp-nine-of-fatehgarh-university-player-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया जूनियर हॉकी कैंप में फतेहगढ़ यूनिवर्सिटी की नौ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया जूनियर हॉकी कैंप में फतेहगढ़ यूनिवर्सिटी की नौ खिलाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Women hockey
- फोटो : फाइल फोटो
श्री गुरू ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब की हॉकी अकादमी की नौ खिलाड़ियों की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भोपाल सेंटर में लगाए जा रहे अंडर-21 भारतीय जूनियर महिला हाकी कैंप में चयन कर लिया गया है।
यूनिवर्सिटी की खिलाड़ियों नवप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, प्रियंका, गगनदीप कौर, अमरिंदर कौर, रीत, प्रियंका सैनी, रितु और नवनीत कौर भारतीय जूनियर हाकी कैंप के लिए चुनी गई हैं।
इस मौके पर यूनिवर्सिटी के चांसलर और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर ने यूनिवर्सिटी की खिलाड़ियों की सराहना की और कहा कि लड़कियां न सिर्फ अकादमिक क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि खेलों और अन्य गतिविधियों में सफलता हासिल कर रही हैं। उन्होंने एलान किया कि भारतीय जूनियर महिला हाकी कैंप में चुनी गई हर खिलाड़ी को 2100 रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. गुरमोहन सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी की हाकी अकादमी की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 19 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर और तीन कांस्य मेडल जीते हैं। खेलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से अति आधुनिक खेल कांप्लेक्स तैयार किया गया है।