फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Indian junior hockey team world champion, member Gurinder Singh, welcomed , Ropar

विश्व चैंपियन भारतीय जूनियर हाकी टीम के सदस्य गुरिंदर सिंह के स्वागत में भंगड़ा

Tue, 20 Dec 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Tue, 20 Dec 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
Indian junior hockey team world champion, member Gurinder Singh, welcomed ,  Ropar
रोपड़ में हाकी खिलाड़ी गुरिंदर सिंह का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दशमेश हाक्स ह़ाकी क्लब के खिलाड़ी गुरिंदर सिंह ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। गांव समराला के रहने वाले गुरिदंर सिंह विश्व चैंपियन बनी भारतीय जूनियर हाकी टीम के सदस्य हैं। गुरिंदर सिंह के रोपड़ पहुंचने पर शहर वासियों ने जोरदार स्वागत कर भंगड़ा किया। गांव में हर कोई गुरिंदर की जीत की खुशी मनाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


गुरिंदर सिंह की माता मनजीत कौर की आंखें खुशी में नम थी और दादा अवतार सिंह तथा दादी गुरदेव कौर का भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। खेल प्रमोटर व कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह भुल्लर ने भी गुरिंदर सिंह के रोपड़ पहुंचने पर मिठाई बांटी। भुल्लर ने बताया कि गुरिंदर सिंह  साधारण परिवार के हैं। उनके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


गांव पहुंचने पर गुरिंदर सिंह ने कहा कि उसे खुशी है कि वह अपने देश के लिए कुछ कर पाया है। गुरिंदर ने कहा कि 2001 के बाद देश को हाकी में मेडल दिलवाकर वह काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कोच के कहने पर किसी प्रेशर में मैच नहीं खेले जिस कारण ही वह शानदार प्रदर्शन कर पाए। वह आगे भी भारत को मेडल दिलवाने के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरिंदर की माता मनजीत कौर ने कहा कि गुरिंदर दो साल के कड़ी मेहनत कर रहा था। वह रोजाना ही चार घंटे तक ग्राउंड में रहता था। गुरिंदर सिंह ने चाचा गुरचरन सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे पर गर्व है कि उसने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होने बताया कि गुरिंदर सिंह सात वर्ष से हाकी खेल रहा है और हाक्स क्लब से महासचिव सविंदर सिंह सैनी ने गुरिंदर को कड़ी मेहनत करवाई है। इसके चलते गुरिंदर इस मुकाम पर पहुंच सका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed