फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   In Punjab, 64 child marriages were stopped and 766 children were rescued in one year.

Patiala News: पंजाब में एक साल में 64 बाल विवाह रुकवाए, 766 बच्चों को बचाया

Fri, 19 Dec 2025 08:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
In Punjab, 64 child marriages were stopped and 766 children were rescued in one year.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में महिला एवं बाल विकास विभाग ने पिछले एक साल में 64 बाल विवाह रुकवाए हैं। सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस दिशा में समाज से बाल विवाह की प्रथा को खत्म करने की अपील की।
इसके अलावा, बाल भिक्षावृत्ति मुक्त पंजाब के तहत चलाए गए जीवनजोत प्रोजेक्ट के अंतर्गत 766 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए वर्ष 2025 में 6175 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें से नवंबर तक 4683.94 करोड़ रुपये वृद्धावस्था पेंशन और अन्य योजनाओं के तहत वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सेफ स्कूल वाहन नीति के तहत 2385 स्कूल बसों की जांच की गई, जिसमें से 404 बसों के चालान किए गए और दो बसों को सुरक्षा मानकों की कमी पर जब्त किया गया। इसके अलावा, नेत्रहीन व्यक्तियों को नि:शुल्क और दिव्यांगजनों को आधे किराए पर यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसमें अब तक 3.45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed