फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   IN Patiala central jail moblie phones found

--पटियाला जेल में चला तलाशी अभियान-- सात मोबाइल फोन बरामद, तीन हवालाती नामजद

Sat, 15 May 2021 08:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
IN Patiala central jail moblie phones found
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान के दौरान सात मोबाइल फोन समेत सिम व बैटरियां बरामद हुई है। इसके तहत तीन हवालाती को नामजद किया गया। इसके अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ भी थाना त्रिपड़ी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट कर्म सिंह के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर हवालाती बलविंदर सिंह निवासी गांव कलवानू थाना घग्गा की तलाशी ली गई, उसके पास से एक मोबाइल फोन समेत बैटरी व बिना सिम कार्ड बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ करने पर उसका दूसरा फोन मुर्गी अहातेे के बाहरी बाथरूम से समेत बैटरी व सिम मिले। मुर्गी अहाते के बाहरी बाथरूम की तलाशी के दौरान दो लावारिस फोन समेत बैटरी बरामद किए गए। गौरतलब है कि जेल प्रशासन के लगातार दावों के बावजूद जेल में कैदियों से मोबाइल बरामद हो रहे हैं, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर अहाता नंबर पांच व छह की तलाशी करने पर बैरक नंबर छह की पिछली साइड जमीन नीचे दबा हुआ एक लावारिस फोन समेत बैटरी व बिना सिम बरामद हुआ। हवालाती नीतू निवासी दिडबा जिला संगरूर से एक मोबाइल फोन समेत बैटरी बिना सिम कार्ड मिला है। वहीं चक्की नंबर पांच में बंद हवालाती मनदीप सिंह निवासी गांव मुंडा थाना गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन साहिब के पास से एक टूटा टच फोन समेत सिम व बैटरी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed