{"_id":"af4f83a75cfada5c3545c6e827ac80e7","slug":"if-you-do-not-pay-the-power-of-mulajimon-rallies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनख्वाहें न मिलने पर बिजली मुलाजिमों ने की रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनख्वाहें न मिलने पर बिजली मुलाजिमों ने की रैलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 03 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसईबी ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर मंगलवार को सर्कल पटियाला की विभिन्न सब डिवीजनों में बिजली मुलाजिमों ने कामकाज छोड़कर सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ रैलियां निकालीं।
इस दौरान नारेबाजी कर सरकार से तनख्वाहें जल्द रिलीज करने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
पटियाला सर्कल की सब डिवीजनों फोर्ट पटियाला, कैंट, सब अर्बन, बलबेड़ा, बहादुरगढ़, घन्नौर, रीठखेड़ी, राजपुरा, नाभा में प्रदेश सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ रोष रैलियां की गईं।
इन्हें संबोधित करते मुलाजिम लीडरों ने कहा कि पहले माह खत्म होने से दो दिन पहले ही मुलाजिमों को तनख्वाहें मिल जाती थीं लेकिन अब कुछ माह से मैनेजमेंट अपनी मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
मुलाजिमों को तनख्वाह नहीं दी जा रही है। सारे पंजाब के अंदर तनख्वाह न मिलने के कारण मुलाजिमों में बैचेनी पाई जा रही है। मैनेजमेंट व पंजाब सरकार के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है।
रैली में मुलाजिम लीडरों नवीन शर्मा, बलविंदर सिंह संधू, विश्वानाथ, राम चंद, संत राम, प्रमोद कौशल, धरमिंदर, कर्मदेव सिंह, सतपाल मेहता, जगजीत सिंह, पाला राम ने भाग लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर तनख्वाहें जारी न की गई तो मैनेजमेंट के खिलाफ तेज संघर्ष शुरू किया जाएगा।