{"_id":"742936fa2c2cc0a323e794c6632c9cba","slug":"if-the-legislator-would-not-blockade-of-roads-improved-sibia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की दशा न सुधरी तो विधायक का करेंगे घेराव : सीबिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की दशा न सुधरी तो विधायक का करेंगे घेराव : सीबिया
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 23 Dec 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह सीबिया ने कहा कि शहर के बड़े-बड़े विकास करने के दावे करने वाले मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग विकास की तरफ जरा भी कोशिश नहीं कर रहे। सड़कों की हालत खस्ता है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि एक महीने के भीतर सड़कों की हालत न सुधारी गई तो हलका संगरूर के कांग्रेसी गर्ग के घर के सामने धरने पर बैठ जाएंगे और उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता सीबिया ने कहा कि गर्ग लंबे समय से लोगों से महज विकास करने के वादे ही कर रहे हैं जबकि हकीकत में कुछ भी नहीं हुआ। शहर में सड़कों, पानी निकासी और सीवरेज व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। बरनाला चौक से बस स्टैंड तक और बस स्टैंड से मदनजीत कोठी तक सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल में हुए आठ करोड़ के घोटाले की जांच अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा इस जांच को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर बलाक अध्यक्ष परमिंदर शर्मा, मनजीत सिंह, हरबंस लाल, नरेश जुनेजा, बलवीर कौर सैनी, मदन लाल ढींगरा, सुभाष कुमार मौजूद थे।