फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Hope to get rid of power crisis in Punjab

पंजाब में बिजली संकट से निजात मिलने की उम्मीद

Tue, 20 Jul 2021 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hope to get rid of power crisis in Punjab
पटियाला। पंजाब में पिछले दो दिनों से पड़ रही जोरदार बारिश से जहां बिजली की मांग में बड़ी गिरावट आई है, वहीं बिजली आपूर्ति के भी बढ़ने की उम्मीद है। कैचमेंट एरिया में बारिश से सभी बांध परियोजनाओं की झीलों में पानी का स्तर बढ़ने लगा है। इससे डैमों में बिजली उत्पादन अब बढ़ जाएगा और लोगों को बिजली के लंबे-लंबे कटों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मानसून में देरी के चलते डैमों में पानी का स्तर काफी कम हो गया था। इसी वजह से रणजीत सागर डैम के यूनिटों को बंद करना पड़ा था। इससे बिजली सप्लाई में कमी हो गई थी, जबकि भीषण गर्मी के कारण मांग काफी थी, लेकिन अब पिछले दो दिनों से पंजाब में हो रही बारिश से बिजली संकट से निजात मिलने की संभावना है। बारिश के कारण बिजली की मांग काफी गिर गई है। पहले जहां बिजली की मांग तकरीबन हर रोज 14 हजार मेगावाट के पार चल रही थी, वहीं अब मांग गिरकर छह हजार मेगावाट तक रह गई है।
विज्ञापन

उधर, बिजली आपूर्ति में भी इजाफा होने की उम्मीद है, क्योंकि डैमों में जलस्तर बढ़ गया है। आंकड़ों के मुताबिक पहले जहां रणजीत सागर डैम में 498 मीटर जलस्तर था, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 500 पर पहुंच गया। पौंग डैम में 1299.94 फुट था, जो मंगलवार को 1308.20 फुट हो गया। इसी तरह से भाखड़ा डैम में पानी का स्तर जो 1553.70 फुट था, वह बढ़कर 1558.17 फुट पर पहुंच गया। इस तरह से भाखड़ा डैम के जलस्तर में करीब साढ़े चार फुट, पौंग डैम में करीब साढ़े आठ फुट और रणजीत सागर डैम में करीब दो मीटर तक जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed