{"_id":"57c94b624f1c1bf3322cb9fc","slug":"higher-education-minister-surjit-singh-rakhra-water-and-sanitation-rsala-wave-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 लाख देहाती परिवारों को अक्तूबर 2017 तक पीने का साफ पानी देंगे: रखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 लाख देहाती परिवारों को अक्तूबर 2017 तक पीने का साफ पानी देंगे: रखड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 02 Sep 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में एक कार्यक्रम दौरान जल सप्लाई विभाग के रसाले जल व स्वच्छता लहर के पहले अंक को रिलीज करते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के देहाती क्षेत्रों में रहने वाले करीब 33 लाख परिवारों को अक्तूबर 2017 तक पीने के लिए साफ पानी मुहैया कराया जाएगा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत रक्षा 2019 के लक्ष्य को पंजाब की ओर से अक्तूबर 2017 में ही पूरा कर लिया जाएगा। यह बात जल सप्लाई एवं सैनिटेशन और उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने नाभा रोड पर स्थित जल सप्लाई विभाग के मुख्य दफ्तर में विभाग की ओर से शुरू किए रसाले जल व स्वच्छता लहर के पहले अंक को रिलीज करने के मौके पर कही।
रखड़ा ने बताया कि अब तक पंजाब के देहाती क्षेत्रों में 13 लाख लोगों को पीने वाले साफ पानी के कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं, लेकिन अगले साल अक्तूबर में देहाती क्षेत्रों के सारे 33 लाख परिवारों को यह कनेक्शन मुहैया करवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक साल के अंदर सारे पंजाब को खुले में पखाना जाने से मुक्त कर दिया जाएगा। जल सप्लाई व सैनिटेशन विभाग की ओर से शुरू किया रसाला जहां विभाग की प्राप्तियां लोगों तक पहुंचाएगा, वहीं लोगों को साफ सफाई रखने व साफ पानी देने के लिए भी जागरूक करेगा।