फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   High speed Car crushed an elderly man in Patiala of Punjab

तेज रफ्तार का कहर : प्रदर्शन कर रहे बुजुर्ग को फार्च्यूनर ने कुचला, तीन वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल 

Tue, 30 Mar 2021 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Mar 2021 03:51 PM IST
सार

  • पटियाला में थापर कॉलेज के पास हुआ हादसा
  • तेज रफ्तार ने तीन वाहनों को किया क्षतिग्रस्त, पांच गंभीर घायल
  • घायलों में दो साल का बच्चा पीजीआई चंडीगढ़ रेफर 

विज्ञापन
High speed Car crushed an elderly man in Patiala of Punjab
पटियाला में तेज रफ्तार कार से हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के थापर कॉलेज चौक में होली पर सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने किसानों के हक में प्रदर्शन कर रहे एक बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कार की टक्कर से कार, मोटरसाइकिल समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में शामिल दो साल के बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने थाना इंचार्ज हैरी बोपाराय ने फार्च्यूनर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) के किसान नेता अवतार सिंह कौरजीवाला ने किसानों के समर्थन में शहरवासी रोजाना थापर कॉलेज चौक और फव्वारा चौक में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं। होली पर सोमवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे भी रणजीत नगर के रहने वाले 60 साल के इंद्रजीत सिंह थापर कालेज में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने लाइटों पर खड़े एक मोटरसाइकिल व कार समेत तीन वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



इसके बाद कार सवार ने चौक में प्रदर्शन कर रहे इंद्रजीत सिंह को कार से कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में गर्भवती महिला रेणु, महिला का पति, दो साल का अंश, परमवीर सिंह (16) निवासी इंद्रपुरा नाभा और थापर कॉलेज का छात्र गगन सिंह (24) शामिल हैं। घायल अंश को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बाकी घायलों की हालत भी गंभीर है। अवतार सिंह कौरजीवाला ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने लगाया धरना, आरोपी गिरफ्तार

वहीं हादसे के बाद किसानों ने मंगलवार को थापर कालेज चौक जाम करके धरना लगा दिया। किसान नेता अवतार सिंह कौरजीवाला ने कहा कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस ने कोई फुर्ती नहीं दिखाई। ऊपर से चंडीगढ़ नंबर वाली फार्च्यूनर कार के चालक का मेडिकल कराने के लिए उसे सरकारी के बजाय प्राइवेट अस्पताल ले गई। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।

किसान नेता ने आरोप लगाया कि कार चालक पटियाला का ही रहने वाला है और वह ईटीओ है। आरोप लगाया कि पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है। किसानों में बढ़ते रोष को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना त्रिपड़ी इंचार्ज हैरी बोपाराय ने पुलिस पर लगे आरोपों का खंडन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed