{"_id":"69723a4cb4373ccf57035865","slug":"heavy-rain-and-hailstorm-alert-in-punjab-indicating-a-drop-in-temperature-patiala-news-c-284-1-ptl1001-10800-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, पारा गिरने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, पारा गिरने के संकेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-होशियारपुर सबसे ठंडा, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मौसम विभाग ने पंजाब में शुक्रवार को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।
विभाग के अनुसार रविवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से तीन दिन तक राज्य में मौसम खराब रहेगा, तेज हवाओं और बिजली चमकते आकाश के बीच बारिश होगी।
वीरवार को पंजाब का सबसे ठंडा शहर होशियारपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण पटियाला में दृश्यता केवल 20 मीटर, जबकि अमृतसर और लुधियाना में 50-50 मीटर रही। लुधियाना, पटियाला और बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे रहा। राज्य में अधिकतम पारा सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक बना रहा। मानसा में 25.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना 24.0, पटियाला 22.8, अमृतसर 21.3 और होशियारपुर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
अमृतसर: 3.4
लुधियाना: 4.4
पटियाला: 5.1
बठिंडा: 5.0
फरीदकोट: 4.0
एसबीएस नगर: 4.9
रूपनगर: 3.5
मौसम विभाग की चेतावनी: फसलों को नुकसान होने की संभावना
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और ओलावृष्टि व तेज हवाओं के दौरान बाहर निकलने में एहतियात रखने की अपील की है। तेज हवाओं से बिजली और पेड़ों को नुकसान का खतरा है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई गई है। शहरी क्षेत्रों में जलभराव की चेतावनी दी गई है।