फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Healthy Lifestyle essential for healthy heart

सेहतमंद दिल के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी

Wed, 28 Oct 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 28 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर मंगलवार को शहर में विभिन्न शिक्षण व चिकित्सा संस्थाओं और विभागों की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें लोगों को अपने दिल को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


सेहत विभाग की ओर से सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मेहमान डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने कहा कि आज की भागमभाग जिंदगी में लोगों के जीवन में काफी तनाव है। ऊपर से खाने-पीने की आदतें भी सही नहीं हैं। इससे दिल के रोगों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


इस संबंधी जागरूकता लाना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने बताया कि दिल की बीमारियों से बचने के लिए रोजाना सैर, हेल्दी फूड का सेवन, तनाव कम करना, स्मोकिंग छोड़ना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड हार्ट डे के कार्यक्रम में कार्डियोलाजिस्ट डा. दीपक ने बताया कि इंसान के शरीर का एक अहम अंग दिल है। इसे हम हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाकर सेहतमंद रख सकते हैं। इन दिनों मौत के प्रमुख कारणों में दिल का दौरा माने जाने लगा है। 17.3 करोड़ से अधिक लोग दिल के रोगों के कारण मर रहे हैं।


कोलंबिया एशिया अस्पताल में विश्व ह्रदय दिवस के मौके पर राज्य भर में मुफ्त जांच शिविरों का आयोजन किया। इसमें 700 लोगों ने अपना मुफ्त चेकअप कराया। इस मौके पर लोगों को दिल को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed