फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Health workers strike in Patiala

सेहत कर्मियों ने जाम लगाकर दिया धरना

Fri, 19 Feb 2021 07:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Health workers strike in Patiala
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन करते सेहत कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : PATIALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर पटियाला-संगरूर रोड पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी जाम लगाकर राजिंदरा, टीबी अस्पताल, मेडिकल व डेंटल कालेजों के पैरामेडिकल व क्लेरिकल स्टाफ ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। साथ ही सेहत परिवार कल्याण पंजाब और खोज मेडिकल शिक्षा पंजाब के कामन कैडर को अलग-अलग करने व कई श्रेणियों के पदों को खत्म करने का विरोध किया गया।
मुलाजिम नेता जतिंदर, गुरप्रीत सिंह आदि ने कहा कि जिस तरह केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों पर खेती कानून थोपे हैं। उसी तर्ज पर पंजाब सरकार की ओर से सेहत कर्मियों पर गलत फैसले थोपे जा रहे हैं। मेडिकल शिक्षा और डायरेक्टर सेहत व परिवार भलाई के केेडरों को अलग-अलग किया जा रहा है। जिसका सेहत कर्मी विरोध करते हैं।
विज्ञापन

मांग की गई कि पहले की तरह इन केडरों को एक ही रखा जाए। साथ ही पंजाब सरकार की ओर से बड़ी संख्या में पदों को खत्म करने का भी विरोध किया गया। सेहत कर्मियों ने कहा कि सरकार ने खाली पद तो क्या भरने थे, बल्कि जो थे, उन पदों को भी खत्म कर दिया है। इससे पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार देने के दावों की पोल खुलती है। इसके अलावा मांग की गई कि कच्चे कर्मचारियों समेत कोरोना योद्धाओं को पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed