{"_id":"5780be434f1c1b4b507f9d4a","slug":"havoc-of-white-fly-farmer-crop-cultivated-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद मक्खी का कहर : दो किसानों ने अपनी चार एकड़ फसल जोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद मक्खी का कहर : दो किसानों ने अपनी चार एकड़ फसल जोती
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में सफेद मक्खी से बर्बाद फसल जोतता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद लहरागागा क्षेत्र में सफेद मक्खी का कहर किसानों की नरमे की फसल पर बरप रहा है। इससे आहत किसान अपनी फसल जोतने को मजबूर हो रहे हैं। इलाके के दो किसानों ने सफेद मक्खी की चपेट में आई अपनी चार एकड़ नरमे की फसल को जोत दिया।
लहरा के गांव संगतपुरा के किसान राम सिंह और गुरदीप सिंह ने दो महीने पहले कड़ी मेहनत करके नरमे की फसल की बिजाई की थी। अच्छी पैदावार के लिए दोनों किसानों ने महंगे भाव का बीज का इस्तेमाल किया था। अब जब फसल पर फल फूल लगने का समय आया तो ऐन मौके उनकी फसल को सफेद मक्खी ने चपेट में ले लिया। इससे परेशान दोनों किसानों ने अपनी दो-दो एकड़ में लगे नरमे की फसल को जोत दिया। किसानों ने कहा कि सरकार उन्हें इस नुकसान का उचित मुआवजा दे।