फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Havoc of white fly, Bt crops havoc, two farmers cultivated crop, Sangrur

दो और किसानों ने जोती सफेद मक्खी से बबार्द बीटी काटन की फसल

Wed, 20 Jul 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 20 Jul 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
 Havoc of white fly, Bt crops havoc, two farmers cultivated crop, Sangrur
संगरूर में सफेद मक्खी से बर्बाद फसल पर ट्रैक्टर चलाता किसान। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में सफेद मक्खी का किसानों की बीटी काटन की फसल पर कहर जारी है और किसान बेबस नजर आ रहे हैं। सफेद मक्खी की चपेट में आई फसल को जोतने के सिवाए किसानों के पास और कोई चारा नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


मूनक के गांव फुलद के किसान कपूरा सिंह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से बीटी काटन की फसल की बिजाई करते आ रहे हैं किंतु दो साल से सफेद मक्खी ने इसकी फसल को तबाह कर दिया। पिछले साल की तरह इस साल भी उन्होंने अच्छी आय की उम्मीद लगाकर नरमे की फसल लगाई थी किंतु सफेद मक्खी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन


सफेद मक्खी के हमले से नरमे की फसल को कोई फल नहीं लगा और पत्ते भी धीरे धीरे सिकुड़ने शुरू हो गए। हालांकि अपनी फसल बचाने के लिए उन्होंने दो से तीन बार दवा का छिड़काव किया किंतु कोई फर्क नहीं पड़ा। आखिरकार उन्होंने अपने एकड़ में लगे नरमे को जोतने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गांव मकोरड साहिब में किसान करनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच कनाल जमीन पर नरमे की बिजाई की थी और अपनी फसल बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञों के मशवरे से दवाओं का छिड़काव किया। इसके बावजूद उनकी नरमे की फसल सफेद मक्खी की चपेट में आ गई और उन्हें अपनी पांच कनाल जमीन पर लगे नरमे को जोतना पड़ा। किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed