फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Haryana border police barrier, checking drive, car recovered Rs five lakh, Patiala

हरियाणा बार्डर के साथ लगे नाके पर कार से पांच लाख रुपये पकड़े

Tue, 24 Jan 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 24 Jan 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
Haryana border police barrier, checking drive, car recovered Rs five lakh, Patiala
रुपए पकड़े - फोटो : डेमो फोटो
पटियाला पुलिस ने हरियाणा बार्डर के साथ लगते गांव ढाबी गुजरां के पास लगाए नाके पर जांच के दौरान एक कार से पांच लाख रुपये की राशि पकड़ी है।
विज्ञापन


कार हरियाणा से पटियाला की ओर जा रही थी, जिसमें करीब पांच लोग सवार थे। नाके पर तैनात पुलिस ने उनसे राशि के बारे में पूछा, तो वह जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने तुरंत मौके पर विधानसभा चुनाव के लिए तैनात फ्लाइंग स्क्वायड को बुलाकर राशि को जांच के लिए उनके हवाले कर दिया।

पातड़ां थाने के एसएचओ गुरभजन सिंह ने बताया कि उनकी निगरानी में पुलिस पार्टी की ओर से हरियाणा बार्डर के साथ लगते गांव ढाबी गुजरां के पास चौबीस घंटे का इंटरस्टेट नाका लगाया गया है। जब पुलिस पार्टी नाके पर तैनात थी, उस समय हरियाणा नंबर की एक कार को शक के आधार पर रोककर जब इसकी तलाशी ली गई, तो इसमें से पांच लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


यह पांच लाख रुपये 100-100 रुपये के नोटों में थे। इस राशि के बारे में हरियाणा के भवानी से आए कार सवार पांचों लोगों से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पटियाला में कोई शादी है। मैरिज के संबंध में यह पैसे लेकर वह जा रहे हैं। राशि ज्यादा थी, इसलिए पुलिस ने तुरंत मौके पर अमनजीत सिंह की अगुवाई फ्लाइंग स्कवायड को बुलाया गया और राशि उनके हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed