फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Handed over to MNREGA workers, going to surround cabinet minister's residence

कैबिनेट मंत्री का आवास घेरने जा रहे मनरेगा कर्मियों को सौंपा

Mon, 09 Aug 2021 11:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Handed over to MNREGA workers, going to surround cabinet minister's residence
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में सेवाएं रेगुलर करने की मांग को लेकर सोमवार को मनरेगा कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा के आवास का घेराव करने के लिए रोष मार्च निकाला। जैसे ही मनरेगा कर्मचारी वाईपीएस चौक में पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे भड़के कर्मचारियों ने चौक में ही धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना समाप्त किया गया। पंजाब भर से सीएम सिटी में बारादरी बाग एकत्र हुए मनरेगा कर्मचारियों ने पहले रोष रैली की। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा के आवास स्थान की तरफ कूच किया था।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव अमरीक सिंह महिराज ने कहा कि काफी समय से ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में सेवाएं रेगुलर करने की मांग की जा रही है। रेगुलर करना तो दूर की बात रही, केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा कर्मचारियों की तनख्वाह के लिए आने वाले फंड अफसर हड़प लेते हैं। लोगों को मामूली सैलरी देने के बाद करोड़ों रुपये खुर्द-बुर्द कर दिए जाते हैं। सरकार ने वादा भी किया था कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पे स्केल लागू कर दिए जाएंगे। अब इस पर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसलिए अब 12 अगस्त से विकास भवन मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed