फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Gurpreet Singh Sekhon released from Nabha jail; he was arrested during election campaigning.

Patiala News: गुरप्रीत सिंह सेखों नाभा जेल से रिहा, चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

Sat, 13 Dec 2025 07:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Gurpreet Singh Sekhon released from Nabha jail; he was arrested during election campaigning.
पटियाला। गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को शनिवार को नाभा की नई जिला जेल से रिहा कर दिया गया। सेखों को नाभा जेल ब्रेक मामले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। उन्हें बीते दिन फिरोजपुर पुलिस ने अपनी पत्नी मनदीप कौर सेखों के लिए चुनाव प्रचार करते समय गिरफ्तार किया था। मनदीप कौर सेखों फिरोजपुर में जिला परिषद का चुनाव लड़ रही हैं। पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह सेखों पर चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को डराने-धमकाने के आरोप लगे थे। इसके चलते शुक्रवार देर रात उन्हें हिरासत में लेकर नाभा की नई जिला जेल भेज दिया गया था। बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए उन्हें रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जेल से बाहर आने के बाद गुरप्रीत सिंह सेखों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की संभावित जीत को देखते हुए उनके विरुद्ध झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सेखों ने कहा कि संबंधित धाराओं में थाने से जमानत का प्रावधान होने के बावजूद उन्हें जेल भेजा गया। उन्होंने इस दौरान समर्थन देने के लिए शिरोमणि अकाली दल का भी धन्यवाद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed