{"_id":"f6c7f2da7cef1a00d48c2e37101d860d","slug":"gurdwara-sahib-man-suspected-of-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा साहिब से संदिग्ध युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा साहिब से संदिग्ध युवक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव सिंधड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब से रविवार की शाम एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। उसकी जेब से कैंची और ब्लेड बरामद हुई।
गुरुद्वारा साहिब के पाठी ने गांववासियों की मदद से युवक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर उसे सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शहजाद सुलमानी पुत्र नसीर खान निवासी गांव धनास सेक्टर-11 चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। वह बाइक पर आया था।
गुरुद्वारा साहिब के पाठी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सलेमपुर ने ने बताया कि रविवार की शाम वह सिंधड़ा के गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रहा था। इस दौरान मुंह पर रुमाल और काला चश्मा पहने एक मोना युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हुआ। इस पर उसने उस व्यक्ति से पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे सका।
विज्ञापन
गांववासियों की मदद से पकड़ कर उसकी तलाश ली गई। उसकी जेब से कैंची और ब्लेड मिले। इस पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कर का शक होने पर थाना बडाली आला सिंह पुलिस के हवाले कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि उक्त व्यक्ति नशे करने का आदी है और पहले भी खरड़ में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल रह चुका है।
पाठी गुरप्रीत सिंह के बयानों पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना प्रमुख सरबजीत सिंह हवाले कर दी है।
ऊना बताया कि आरोपी मोहम्मद सहजाद सुलमानी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड और भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एसएचओ बडाली आला सिंह सरबजीत सिंह ने बताया कि आरोपी 20 सेक्टर में किसी सैलून में नौकरी करता है और उसकी पत्नी से बात हुई। उसने बताया कि उसका पति नशे करने का आदी है। उसका इलाज खरड़ से चल रहा है।
उसकी जेब से बरामद कैंची, ब्लेड और कंघी बाल काटने में प्रयोग होने वाले औजार हैं। आरोपी गुुरुद्वारा साहिब की छत पर भी गया था और वहां पर ईंटें तोड़ रहा था।
बाद में गुुरुद्वारा साहिब में दाखिल होते वक्त उसने मुंह में जरदा लगाया हुआ था। आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। नशे आदि का मेडिकल मंगलवार को कराया जाएगा। आरोपी तीन बच्चों का बाप है।