फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Gugga Madi's serviceman murdered

चुनागरां में गुग्गा माड़ी के सेवादार का तेजधार हथियारों से कत्ल

Thu, 29 Jul 2021 11:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gugga Madi's serviceman murdered
थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव चुनागरां में गुुग्गा माड़ी पर सेवा करने वाले एक बुजुर्ग का बुधवार देर रात तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 60 साल का अविवाहित बलबीर सिंह उर्फ कुक्कू गांव हरियाऊ कलां का रहने वाला था, लेकिन पिछले 20 सालों से वह गांव चुनागरां में रहकर गुग्गा माड़ी पर सेवा करता था। वीरवार सुबह आठ बजे जब बलबीर सिंह का चेला गुग्गा माड़ी पहुंचा, तो उसने वहां बिस्तर पर बुजुर्ग सेवादार को खून से लथपथ पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि बलबीर सिंह के सिर के बाईं तरफ तेजधार हथियारों के साथ वार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पूरी संभावना है कि गहरी नींद में सोते समय बलबीर सिंह का वार करके कत्ल किया गया है। पुलिस की शक की सुई उक्त चेले पर भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह किसी काम से बाहर चला गया था, जबकि रोजाना वह बलवीर सिंह के साथ वहीं गुग्गा माड़ी में होता था। फिलहाल पुलिस ने मृतक सेवादार के भांजे गुरनाम सिंह निवासी हरियाऊ कलां के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को धर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed