फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Government Senior Secondary School Tlanian, waterlogging at the school gate,Fatehgarh Sahib

स्कूल गेट पर जलभराव, विद्यार्थियों ने की नारेबाजी

Fri, 29 Jul 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Fri, 29 Jul 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Tlanian, waterlogging at the school gate,Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब के गांव तलाणियां में विद्यार्थी स्कूल गेट पर पानी जमा होने पर विधायक नागरा समेत नारेबाजी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाणियां के बाहर जमा बरसाती पानी से नाराज विद्यार्थियों ने विधायक कुलजीत सिंह नागरा की अगुवाई में काउंसिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक नागरा ने बताया कि नगर काउंसिल के घटिया प्रबंधों के कारण तलानियां निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद ही यहां के स्कूल के बाहर कई दिनों तक पानी जमा रहता है और कई बार तेज बारिश में पानी स्कूल के अंदर भी चला जाता है।
विज्ञापन


कई दिनों से यह मामला प्रशासन के ध्यान में लाया जा चुका है लेकिन प्रशासन गहरी नींद में है। अगर जल्द पानी की निकासी न करवाई तो वह धरना लगाकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर रामेश्वर दास, हरियाणा राम, मनजीत सिंह, जसवीर सिंह, परसराम, सुरजीत सिंह, रजत कुमार, सोनी, हैपी, रमेश कुमार, दविंदर सिंह, मास्टर जीत सिंह और जीवन सिंह बंटी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed