फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Government Mahindera college, flower show, competitions, two hundred rewarding, Patiala

विद्यार्थियों ने बनाए फूलों के गहने

Sun, 05 Mar 2017 03:36 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Sun, 05 Mar 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
Government Mahindera college, flower show, competitions, two hundred rewarding, Patiala
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में आयोजित फ्लावर शो में सजे फूलों को देखते प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी महिंदरा कॉलेज में आयोजित फ्लावर शो के दूसरे दिन फ्लावर अरेंजमेंट और फूलों के गहने बनाने का मुकाबला कराया गया। इन मुकाबलों में दो सौ पुरस्कार दिए गए। मौके पर मुख्य मेहमान डिवीजनल कमिश्नर पटियाला सुमेर सिंह गुजर रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो स्टूडेंट अगर 10वीं फेल है और किसी कारण आगे नहीं पढ़ सकता है। उसके लिए ऐसी कलाओं का विशेष महत्व होता है। इनके जरिए वह अपना रोजगार खुद पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्टूडेंट्स को अपनी कला उभारने के लिए मौका देने को किया जाता है। इसलिए ऐसे प्रोग्राम आगे भी कराए जाते रहेंगे।  पुरस्कारों का वितरण पीसीएस सीए गलाडा अमृत गिल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लावर प्रदर्शनी में क्लास ए में फ्लावर अरेंजमेंट व फूलों से गहने बनाने के मुकाबले में पहले तीन स्थानों पर संयुक्त तौर पर दो-दो विजेता घोषित किए गए। क्लास बी में हुए कट फ्लावर मुकाबले में 28 और दूसरे स्थान के लिए 33 लोगों को पुरस्कार दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed