फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Going to besiege Moti Mahal, the unemployed clash with the police, the turbans of many came down

मोती महल घेरने जा रहे बेरोजगारों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, कइयों की उतरी पगड़ियां

Sat, 31 Jul 2021 11:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Going to besiege Moti Mahal, the unemployed clash with the police, the turbans of many came down
शनिवार को पटियाला में बेरोजगारों को आगे बढ़ने से रोकती पुलिस। - फोटो : PATIALA
रोजगार की मांग को लेकर सीएम के मोती महल को घेरने जा रहे बेरोजगार साझा मोर्चा के नुमाइंदों की पुलिस साथ जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कई बेरोजगारों की पगड़ियां उतर गईं। इससे भड़के बेरोजगारों ने वहीं वाईपीएस चौक में ही धरना लगा दिया। बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बेरोजगारों को तीन अगस्त की सरकार साथ पैनल मीटिंग का समय मिल गया। इस पर बेरोजगारों ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि अगर बैठक बेनतीजा रही, तो फिर आंदोलन तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि बेरोजगार साझा मोर्चा में बीएड टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन, आल पंजाब 873 बेरोजगार डीपीई अध्यापक यूनियन, बेरोजगार 646 पीटीआई अध्यापक यूनियन, आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक, बेरोजगार मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर यूनियन शामिल हैं।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक बेरोजगार साझा मोर्चा के नुमाइंदे दोपहर करीब सवा 12 बजे बड़ी संख्या में बारादरी बाग में इकट्ठा हुए। जहां से करीब डेढ़ बजे मोती महल के घेराव के लिए कूच किया, लेकिन बेरोजगारों के बड़े हुजूम को भारी पुलिस फोर्स ने बैरीकेड लगाकर वाईपीएस चौक में ही रोक लिया। बेरोजगारों के न मानने और आगे जाकर मोती महल के घेराव करने पर अड़ने कारण दोनों पक्षों में काफी धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पांच बेरोजगारों की पगड़ियां भी उतर गईं। इससे भड़के बेरोजगारों ने वहीं वाईपीएस चौक में धरना लगा दिया। बेरोजगारों में व्याप्त रोष को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बेरोजगारों की तीन अगस्त की सरकार साथ चंडीगढ़ में पैनल मीटिंग तय करा दी। इसके बाद बेरोजगारों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बेरोजगार साझा मोर्चा के प्रदेश नेताओं सुखविंदर सिंह ढिलवां, हरजिंदर सिंह झुनीर, रविंदर सिंह ने चेतावनी दी कि अगर उक्त बैठक असफल रही, तो छह अगस्त को मोती महल का पक्के तौर पर घेराव किया जाएगा। इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed