फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Girl celebrating birthday in dharna, shared happy moments with farmers

धरने में जन्मदिन मना बच्ची ने किसानों साथ बांटे खुशी के पल

Tue, 27 Jul 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Girl celebrating birthday in dharna, shared happy moments with farmers
खेती कानूनों के विरोध पटियाला-राजपुरा रोड पर गांव धरेड़ी जट्टां के नजदीक टोल प्लाजा पर पिछले करीब आठ माह से चल रहे किसान धरने का हिस्सा अब छोटे बच्चे भी बनने लगे हैं। इसके तहत मंगलवार को एक 10 साल की बच्ची प्रीत एकम राठौल निवासी गांव मिट्ठू माजरा का जन्मदिन टोल प्लाजा पर चल रहे इस धरने में मनाया गया। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के नेता रणजीत सवाजपुर ने कहा कि बच्ची ने जिद करके धरनास्थल पर ही केक काटा।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि अब तक इस धरने का हिस्सा किसानों के अलावा महिलाएं व नौजवान ही थे, लेकिन अब छोटे बच्चे भी आगे आ रहे हैं। बच्चे भी समझ चुके हैं कि इन खेती कानूनों से पंजाब में खेतीबाड़ी सेक्टर पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। जिससे उनके परिवारों के गुजारे का एकमात्र साधन भी खत्म हो जाएगा। इसलिए अपने परिवारों व पंजाब को बचाने की ललक अब इन बच्चों में जाग गई है। बच्चे न केवल अपने खुशी के पल धरनाकारी किसानों साथ साझा करना चाहते हैं, बल्कि किसानों की हौसला अफजाई भी करते हैं। किसान नेता ने इस मौके पर बच्ची के परिवार वालों को बधाई दी। साथ ही इस जन्मदिन को दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि सभी पंजाबी किसानी संघर्ष से दिल से जुड़े हैं और पंजाबियों ने मोदी सरकार की थकाने वाली चाल का तोड़ तलाश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed