{"_id":"628fb5b7a52aff076107b5c8","slug":"friendship-was-denied-then-tried-to-rape-a-minor-patiala-news-pkl45182587","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती से किया इनकार, तो नाबालिग से की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती से किया इनकार, तो नाबालिग से की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। थाना पातड़ां के तहत पड़ते इलाके में दोस्ती से इनकार करने पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश और धमकियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके एक साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी की पहचान शंकर सिंह और उसके साथी की पहचान जुगनिंदर सिंह दोनों निवासी गांव दुगाल कलां के तौर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले आरोपी शंकर सिंह ने पीड़ित नाबालिग को रास्ते में रोककर अपने साथ दोस्ती करने के लिए कहा था। लेकिन नाबालिग ने इनकार कर दिया। जिस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। 24 मई 2022 को सुबह करीब 11 बजे पीड़िता अपने घर से सिलाई सेंटर की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी शंकर सिंह ने उसे रोक लिया। उसे पकड़कर अपने साथी जुगनिंदर सिंह के पशुओं के बाडे़ में ले गया। शंकर के कहने पर जुगनिंदर सिंह ने पशुओं के बाडे से बाहर निकलकर गेट बंद कर दिया। बाद में आरोपी ने पीड़ित नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसी बीच जुगनिंदर सिंह ने आवाज लगाकर कहा कि कोई आ गया है। जिसके बाद शंकर सिंह ने पीड़िता को पशुओं के बाडे के बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी व उसके साथी को नामजद कर लिया है।