फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   forth class employee's protest, punjab news, patiala

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे मुलाजिम

Fri, 07 Oct 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Fri, 07 Oct 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
forth class employee's protest, punjab news, patiala
पटियाला में वीरवार को सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये से गुस्साए विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के चौथा दर्जा मुलाजिमों ने वीरवार को अर्थी फूंक प्रदर्शन किया और रैली निकाली।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने पहले सिंचाई विभाग के आईबी सर्कल कांप्लेक्स बाराखुह में इकट्ठा होकर जुलूस की शक्ल में अर्थी उठाकर डीसी दफ्तर पहुंच कर मेन गेट के आगे प्रदर्शन किया। इसके बाद मार्च करते हुए सिंचाई विभाग के भाखड़ा मेन लाइन सर्कल कांप्लेक्स में सिंचाई विभाग के अफसर शाही खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


दि क्लास फोर्थ गर्वनमेंट इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर किए इस प्रदर्शन दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके बकाया की अदायगी करने, दिहाड़ीदार व पार्ट टाइम मुलाजिमों को रुकी तनख्वाहें देने समेत और कई मांगें उठाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के प्रधान दर्शन सिंह लुबाना, महासचिव मोहन सिंह नेगी ने कहा कि मृतक कर्मचारियों के वारिसों को, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके बकाया की अदायगियां नहीं हो रही हैं। दिहाड़ीदार, वर्कचार्ज, पार्ट टाइम कर्मचारियों को पिछले तीन-तीन महीनों से तनख्वाहें भी नसीब नहीं हो रही हैं। यही हाल खुराक सप्लाई विभाग में काम कर रहे सिक्योरिटी गार्डों का है। 


इस मौके पर यूनियन ने एलान किया कि 13 अक्तूबर को पंजाब स्तर का धरना चंडीगढ़ के सेक्टर 39 मंत्रियों की रिहायशों के नजदीक खुराक सप्लाई विभाग के अनाज भवन में दिया जाएगा। धरने में चौथा दर्जा मुलाजिमों की मांगों का ज्ञापन सरकार को भेजकर व खुराक सप्लाई विभाग के साथ मांगों समेत अगले संघर्ष का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed