{"_id":"578f68ed4f1c1b1e25c4b5b7","slug":"former-foreign-minister-preneet-kaur-former-legislator-razia-sultana-malerkotla-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आतंकी की मौत पर ‘ब्लैक डे’ दुर्भाग्यपूर्ण, रोकना पाक सरकार की जिम्मेदारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आतंकी की मौत पर ‘ब्लैक डे’ दुर्भाग्यपूर्ण, रोकना पाक सरकार की जिम्मेदारी’
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 20 Jul 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला में बुधवार को आयोजित जनसभा में उपस्थित परनीत कौर और रजिया सुल्ताना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद के मुद्दे पर पूर्व विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने पाकिस्तान को चेताया है कि वह अपने मुल्क में पनप रहे आतंकवाद को बिना देरी नियंत्रण में करे। कश्मीर में जो हालात बने उस दौरान मारे गए एक आतंकी की मौत पर पाक में ब्लैक डे मनाने जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रोकने के लिए भी पाकिस्तान सरकार सख्त कदम उठाए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री परनीत कौर बुधवार यहां पूर्व विधायक रजिया सुल्ताना द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करने आईं थीं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ सुधारात्मक रिश्तों के लिए मनमोहन सिंह सरकार ने प्रशंसनीय कदम उठाए थे, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार के शासन में इन रिश्तों में कड़वाहट तेजी से बढ़ी है। कश्मीर में जो हालात बने हैं उसके लिए दोनों मुल्कों की सरकारों को ठोस निर्णय लेने चाहिए।
परनीत ने कहा कि कमर तोड़ चुकी महंगाई और दर्ज किए जा रहे झूठे पुलिस केसों से परेशान पंजाब के लोग कैप्टन सरकार को याद कर रहे हैं और मिशन 2017 के अंतर्गत कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी। इस अवसर पर रजिया सुल्ताना ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर वक्फ बोर्ड की पेंशन तीन सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये की जाएगी। इस दौरान विधायक काका रणदीप सिंह, साधू सिंह धर्मसोत, मालती थापर, निशांत अख्तर, राजिंदर राजा, बेअंत किंगर, शोहेब शैबी और गुलाम हुसैन ने भी संबोधित किया ।
विज्ञापन
अमन के लिए एकजुट होने की जरूरत: रजिया
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक प्रतिनिधि और पंजाब कांग्रेस की उपाध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने कहा कि देश में अमन की बहाली के लिए सभी को एकजुट होना होगा। अमन और आपसी सद्भावना से ही तरक्की के द्वार खुलेंगे ।