फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: first corona patient of rajpura died

पंजाब: कोरोना से पटियाला के राजपुरा में पहली पॉजिटिव मरीज की मौत, परिवार का चल रहा इलाज

Mon, 27 Apr 2020 06:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 27 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: first corona patient of rajpura died
सांकेतिक तस्वीर।

राजपुरा की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला की सोमवार दोपहर पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। गौरतलब है कि वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। उनका अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की ओर से राजपुरा के इस्लामपुर (आनंद नगर) के श्मशान घाट में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के मुताबिक कराया गया।

विज्ञापन


मृतक महिला के बाकी परिजन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। इसी कारण उन्हें मुखाग्नि उनके भांजे ने दी। महिला के अंतिम संस्कार के दौरान डीसी कुमार अमित की तरफ से जिला लोक संपर्क अधिकारी इशविंदर सिंह ग्रेवाल, एसडीएम राजपुरा टी बैनिथ की तरफ से तहसीलदार हरसिमरन सिंह, डीएसपी राजपुरा आकाशदीप सिंह, एपीआरओ हरदीप सिंह, पटवार यूनियन के जिला प्रधान पटवारी गुरमुख सिंह, पटवारी हरपाल सिंह समेत थाना सिटी राजपुरा के इंचार्ज एसआई बलविंदर सिंह, एपी जैन अस्पताल की मोर्चरी में सेवा निभा रहे कर्मचारी कुलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजपुरा टाऊन पुरानी अनाज मंडी के पीछे रहने वाली महिला पिछले काफी समय से बीमार होने के कारण राजपुरा के डॉ. बीके खुराना से इलाज करवा रही थीं। दिल में तकलीफ होने के चलते उन्हें डालीमा विहार स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसी दौरान उनमें कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अप्रैल को आई रिपोर्ट में वे संक्रमित पाई गईं। इसके बाद उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया। इसके बाद प्रशासन की तरफ से उनके संपर्कों की जांच की गई तो उनका पूरा परिवार ही पॉजिटिव पाया गया। उनके दोनों बेटों के संपर्क में आने वाले उनके तीन दोस्तों के परिवार व रिश्तेदार भी संक्रमित पाए गए। उनका उपचार करने वाला डॉक्टर भी संक्रमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed