फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   field labour protest, 7 group, traffic jam, sangrur

संगरूर में सात खेत मजदूर जत्थेबंदियों का रोष प्रदर्शन

Thu, 09 Jun 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर Updated Thu, 09 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
field labour protest, 7 group, traffic jam, sangrur
- फोटो : Demo pic
वीरवार अपनी मांगों को लेकर सात ग्रामीण और खेत मजदूर जत्थेबंदियों के साझे मोरचे के आह्वान पर मजदूरों ने शहर में जबरदस्त रोष प्रदर्शन करते हुए डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना लगाया।
विज्ञापन


इससे पहले मजदूर शहर के बनासर बाग में इकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों की स्वीकार की मांगों को लागू न करके मजदूर वर्ग के साथ दगा कर रही है। उन्होंने कहा कि साझा मोरचा की तरफ से पिछले समय चंडीगढ़ में लगाए तीन दिवसीय धरने दौरान सरकार ने मजदूरों की कई मांगों को स्वीकार कर लिया था किंतु अभी तक उन्हें लागू नहीं किया। इससे मजदूरों में सरकार प्रति भारी रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आटा दाल योजना के मसले, मनरेगा का बकाया, मजदूरों के नरमे संबंधी 65 करोड़ रुपये बांटने, पांच-पांच मरले प्लाट सहित अन्य मांगें पूरी न होने की सूरत में मजदूरों को मजबूरीवश संघर्ष की राह अपनानी पड़ रही है। धरने दौरान प्रस्ताव पारित किया कि गांव बालद कलां सहित अन्य गांवों में हुए संघर्ष दौरान दर्ज किए पर्चे रद्द करके मजदूर नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए और मजदूर नेता भगवंत सराओ के हमलावरों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव मिंटू, खेत मजदूर यूनियन हरभगवान मूनक, मजदूर मुक्ति मोरचा के नेता गोबिंद सिंह छाजली, खेत मजदूर यूनियन के निर्मल सिंह, कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के नेता भूप चंद चन्नो, रोही सिंह, प्रीतम सिंह, होशियार सिंह, अजमेर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed