{"_id":"83b61d618f6d23de277260ef5a9e2f8f","slug":"fci-retired-employee-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एफसीआई के रिटायर मुलाजिम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एफसीआई के रिटायर मुलाजिम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 02 Dec 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला-नाभा रोड पर एक सड़क हादसे में एफसीआई के रिटायर मुलाजिम की मौत हो गई।
बुजुर्ग जसवीर सिंह के लड़के परमप्रीत सिंह निवासी नजदीक पंचायती गुरुद्वारा रोड त्रिपड़ी पटियाला ने बयान दिया है कि वह अपने मौसा सुरिंदरपाल सिंह निवासी डोगरा मोहल्ला के एक्टिवा पर और उसके पिता जसवीर सिंह (62) अपने एक्टिवा पर एनवायरमेंट पार्क नाभा रोड की तरफ जा रहे थे।
शिकायतकर्ता से थोड़ा आगे ही पिता अपने एक्टिवा पर थे, जब पिता सरकारी कोठियों की तरफ से नाभा रोड पर चढ़कर थापर यूनिवर्सिटी की तरफ मुड़े, तो गुरुद्वारा दुखनिवारण की तरफ से आ रही एक फोक्सवैगन पोलो कार के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता के एक्टिवा में जोरदार टक्कर मारी।
जिससे उसके पिता गंभीर घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।