फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers start march to Delhi on 6th december from Shambhu border Haryana Police alert

किसान आंदोलन: एक बजे दिल्ली कूच करेंगे अन्नदाता, शंभू बॉर्डर पर हलचल, बात के लिए रात 11 बजे तक का अल्टीमेटम

Thu, 05 Dec 2024 07:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Dec 2024 07:32 PM IST
सार

हरियाणा-पंजाब की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसानों के पैदल मार्च को लेकर हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। 

विज्ञापन
Farmers start march to Delhi on 6th december from Shambhu border Haryana Police alert
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर शंभू व खन्नौरी बॉर्डर पर चल रहा किसानी आंदोलन वीरवार को 297वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों के दिल्ली कूच में अब कुछ घंटे बाकि हैं। किसानों ने एलान किया है कि वह 6 दिसंबर (शुक्रवार) को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे। किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार को वीरवार रात 11 बजे तक बात करने का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन


शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली कूच करने वाले जत्थे में कौन-कौन से सदस्य होंगे, इस पर गहन मंथन चल रहा है। वहीं शंभू बॉर्डर पर किसानों व महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। किसान नेताओं के मुताबिक वीरवार शाम तक किसानों खास तौर से नौजवानों की गिनती और बढ़ेगी।
विज्ञापन

 
उधर इसी बीच वीरवार को डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू, एसएसपी डॉ. नानक सिंह शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों की ओर से शांतिपूर्वक दिल्ली कूच करने का भरोसा दिलाया गया। डीआईजी सिद्धू ने कहा कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयार कर ली गई है। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करनी है तो रात 11 बजे तक सूचना दे सरकार

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार अगर बातचीत करना चाहती है तो 5 दिसंबर की रात 11 बजे तक सूचना एसकेएम केएमम को लिखित रूप से भेज दे। पिछली बार की तरह इस बार वह केंद्र की रणनीति में नहीं फंसेंगे। इसलिए इस बार जत्थों में किसानों को रवाना किया जा रहा है।

हरियाणा पुलिस भी अलर्ट
वहीं किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर अंबाला की तरफ बैरिकेडिंग बढ़ाना शुरू कर दी है। जेसीबी मशीन से बड़े बड़े सीमेंट के बैरिकेडिंग की जा रही है। हरियाणा प्रशासन ने भी किसानों से अपील की है कि प्रदर्शन और पैदल मार्च पर दोबारा विचार करें। पैदल मार्च के लिए पहले दिल्ली पुलिस से मंजूरी लेना जरूरी है। 


शंभू बॉर्डर पर धारा-144 
बता दें कि इससे पहले बुधवार को हरियाणा-पंजाब की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। हरियाणा के अंबाला पुलिस ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शंभू बॉर्डर बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं, जो शुक्रवार को दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे। इससे दो दिन पहले ही अंबाला पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर धारा 144 लागू कर दी है। अंबाला पुलिस प्रशासन की तरफ से शंभू बॉर्डर पर धारा 144 लागू किए जाने का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed