फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers protested against MLA Kamboj in Banur

बनूड़ में विधायक कंबोज का किसानों ने किया विरोध

Sun, 08 Aug 2021 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against MLA Kamboj in Banur
राजपुरा के कांग्रेसी विधायक हरदियाल सिंह कंबोज के विरोध में रविवार को सुबह ही बड़ी संख्या में किसान बनूड़ के स्टेडियम के बाहर राष्ट्रीय मार्ग पर इकट्ठा हो गए। हाथों में काले झंडे लिए इन किसानों ने जमकर विधायक व प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की। गौरतलब है कि कांग्रेसी विधायक ने यहां खेल स्टेडियम का उद्घाटन करना था।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे बड़ी संख्या में किसान बनूड़ के स्टेडियम के बाहर राष्ट्रीय मार्ग पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने विधायक हरदियाल कंबोज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नारेबाजी शुरू कर दी। जैसे ही बनूड़ थाना पुलिस को इसका पता लगा, मौके पर थाना इंचार्ज बलविंदर सिंह भारी फोर्स समेत पहुंच गए। पुलिस को देखते ही लखविंदर सिंह लक्खी और जगजीत सिंह जग्गी की अगुवाई में राष्ट्रीय मार्ग के एक तरफ प्रदर्शन कर रहे किसान सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर आ गए। इसके बाद पुलिस व किसान नेताओं के बीच काफी बहस हुई। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बनूड़ पुलिस ने राजनीतिक दवाब में गांव बुढ़नपुर के उन किसान नेताओं व वर्करों के खिलाफ परचा दर्ज किया है, जिन्होंने पिछले महीने गांव में विधायक हरदियाल सिंह कंबोज की आवक का विरोध किया था।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बुढ़नपुर के एक कांग्रेसी नेता ने पहले किसान यूनियन की गांव इकाई के प्रधान पर हमला करके उसे घायल किया और बाद में छह किसानों के खिलाफ परचा दर्ज करा दिया। मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों ने पुलिस के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से किसानों को समझाकर मामले को शांत किया और किसानों को डिवाइडर से उतारकर सड़क के दूसरी साइड पर भेजा। इसके बाद विधायक कंबोज ने शहीद ऊधम सिंह खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया और स्टेडियम में होने वाले विकास कार्यों का नींव पत्थर भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज परचे रद्द करने का दिलाया भरोसा
गुरुद्वारा सिंह शहीदां में किसान नेताओं और विधायक कंबोज के बीच बैठक हुई। इसमें किसान नेता किरपाल सिंह सिआऊ व लखविंदर सिंह ने मांग की कि बुढ़नपुर में किसान नेताओं व वर्करों खिलाफ दर्ज परचे रद्द करने और किसान नेता साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की। बैठक में इन मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया गया। इससे संतुष्ट होकर किसान यूनियन ने सोमवार को राजपुरा की तहसील कांप्लेक्स के किए जाने वाले घेराव का प्रोग्राम मुल्तवी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed