फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   farmers adopt Supporting business with farming

खेती के साथ सहायक धंधे अपनाएं किसान

Mon, 23 Sep 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला मुक्तसर
अमर उजाला मुक्तसर Updated Mon, 23 Sep 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
farmers adopt Supporting  business with farming
 मुक्तसर के मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. बेअंत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिले के गांव थांदेवाला में ‘फसली विभिन्नता’ विषय पर किसान सिखलाई और जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें खेतीबाड़ी माहिरों ने किसानों को फसली विभिन्नता को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

आत्मा प्रोजेक्ट के डायरेक्टर डॉ. करनजीत सिंह ने बताया कि अगर किसान अपना आर्थिक स्तर ऊंचा उठाना चाहते हैं तो खेती के साथ-साथ सहायक धंधों को भी अपनाएं। किसानों के लिए सहायक धंधों क ो अपनाना आज समय की जरुरत बन गया है।
विज्ञापन

कोई भी किसान खेतीबाड़ी से जुड़ा कोई सहायक धंधा अपनाना चाहता है तो इसके लिए खेतीबाड़ी माहिरों से संपर्क करे तो उन्हें तुरंत सिखलाई दी जाएगी। सरकार द्वारा सहायक धंधों पर सब्सिडी भी मुहैया कराई जाती है। उन्होंने किसानों को अनावश्यक खर्च करने करने की बात पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुख्तयार सिंह भुल्लर ने किसानों को खेती विभिन्नता के तहत राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय मदद बारे भी जानकारी दी। सहायक पौधा सुरक्षा अधिकारी डॉ. काबल सिंह ने किसानों का स्वागत किया। जबकि खेतीबाड़ी विकास अधिकारी डॉ. संदीप बहल ने आए किसानों का आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed