फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Family forced a minor to marry

Patiala News: परिवार ने नाबालिगा की कराई जबरन शादी, पति ने किया दुष्कर्म

Wed, 07 Aug 2024 10:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Family forced a minor to marry
नाबालिगा ने बच्चे को दिया जन्म, शिकायत पर नाभा पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। परिवार की ओर से नाबालिगा की जबरन शादी कराने और फिर पति की ओर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिगा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अब पीड़िता की ओर से दी शिकायत के आधार पर थाना सदर नाभा पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों में पीड़िता का पति अजीत सिंह, उसका पिता, ताया का लड़का व बुआ के अलावा ससुर कौर सिंह व सास जसमेल कौर निवासी गांव फतेहगढ़ छन्ना शामिल हैं।

पीड़िता ने बताया कि जब उसकी आयु 16 साल एक महीना थी, तो उसके पिता, ताया के लड़के व बुआ ने बिना सहमति के जबरन उसकी शादी गांव फतेहगढ़ छन्ना के रहने वाले अजीत सिंह के साथ करा दी थी। यह शादी सितंबर 2015 में हुई थी। शादी के बाद पति ने उसके साथ धक्के से कईं बार दुष्कर्म किया। अगस्त 2016 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उस समय पीड़िता की आयु 17 साल एक महीना थी। पुलिस ने इस शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed