{"_id":"62433d5001631319ff6dcdab","slug":"fake-haryana-police-looted-mahant-in-samana-patiala-news-pkl4460668166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हरियाणा पुलिस ने समाना के डेरे में महंत को बंधक बना की लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी हरियाणा पुलिस ने समाना के डेरे में महंत को बंधक बना की लाखों की लूट
विज्ञापन
पटियाला। फर्जी हरियाणा पुलिस की ओर से थाना सदर समाना के अधीन पड़ते पड़ते गांव फतेहमाजरी में स्थित डेरा बाबा साहिब दास के मुख्य सेवादार महंत सुखदेव दास के साथ मारपीट के बाद नकदी व गहने लूटने का मामला सामने आया है। घायल महंत को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में कोई सुराग नहीं लग सका है।
महंत सुखदेव दास ने पुलिस को बयान दिया है कि 28 मार्च की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने कमरे के अंदर थे। इसी बीच खाकी वर्दियां पहने और मुंह ढके छह अज्ञात लोग उनके कमरे में दाखिल हुए और कहने लगे कि वह करनाल पुलिस से आए हैैं। जब महंत ने अपने हाथ में कुल्हाड़ी पकड़कर उनका विरोध किया, तो उन्होंने महंत के साथ मारपीट की, उनके हाथ व पांव बांध दिए और उनके सिर में लोहे की रॉड मारी। आरोपियों के पास लाठियां व लोहे की रॉड थीं। बाद में अलमारी से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी, आठ सोने की अंगूठियां लूट लीं। इसके बाद जाते समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
महंत के मुताबिक उनके डेरे में 12 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वह अक्सर डेरे में अकेले रहते हैं और डेरे में हर समय तीन से चार लाख रुपये की नकदी होती है, ताकि वहां निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपी दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। उनके आने व जाने के समय किसी भी वाहन को चालू करने की भी कोई आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे लगता है कि आरोपी डेरे से कुछ दूरी पर अपना वाहन खड़ा करके आए थे। उन्होंने आशंका जताई कि लगता है आरोपियों को डेरे के बारे में पहले ही पूरा पता था।