फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Excise Department raided, wine contracts, invoices, penalty, Patiala

आबकारी विभाग की छापामारी, 13 शराब ठेकों के चालान

Thu, 23 Jun 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 23 Jun 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Excise Department raided, wine contracts, invoices, penalty, Patiala
शराब ठेका - फोटो : डेमो फोटो
एक्साइज विभाग की टीमों की ओर से जिले भर में छापामारी करते हुए सुबह 9 बजे से पहले खुलने वाले ठेकों के चालान काटे गए। छापामारी के दौरान जिले में 13 शराब के ठेके सुबह 9 बजे से पहले खुले पाए गए। इनके मौके पर ही चालान काट दिए गए हैं। अब इन ठेकों को भारी जुर्मानों के साथ अन्य कार्रवाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


एक्साइज विभाग के सहायक कमिश्नर एसके गर्ग की अगुवाई में की गई इस छापामारी के दौरान इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह की ओर से पटियाला शहरी, इंस्पेक्टर अशोक कुमार की ओर से नाभा, इंस्पेक्टर राकेश वर्मा की ओर से समाना, इंस्पेक्टर जसविंदरजीत सिंह बेदी की ओर से राजपुरा और जसमीत सिंह मली की टीमों की ओर से पटियाला-दो में छापामारी की गई। उच्चाधिकारियों के आदेशों पर यह टीमें सुबह विभिन्न शहरों में जांच के लिए निकली। इनके साथ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा भी मौजूद रही। 
विज्ञापन


इस सारी कार्रवाई की एईटीसी राजपाल जाखड़ ने पुष्टि करते हुए कहा कि ठेके खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक का है लेकिन इसका उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 100 रुपये से अधिक मूल्य की शराब लेने पर ग्राहक की ओर से मांगे जाने पर बिल न देने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed