फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Employees closed OPD in Rajindra Hospital

राजिंदरा अस्पताल में मुलाजिमों ने बंद की ओपीडी

Mon, 04 Oct 2021 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Employees closed OPD in Rajindra Hospital
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में काम छोड़कर धरना देते मुलाजिम। - फोटो : PATIALA
पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल में करीब 700 मुलाजिमों की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में दर्जा चार मुलाजिमों ने सोमवार को पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुलाजिमों ने सुबह करीब आठ बजे ही तख्तियां लगाकर अस्पताल की ओपीडी बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अवनीश कुमार के आश्वासन के बाद दोपहर करीब एक बजे हड़ताल खत्म कर ओपीडी खोली गई। ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। दर्जा चार मुलाजिम नेता राम किशन ने बताया कि बीते दिनों मुलाजिमों ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से बैठक की थी।
विज्ञापन

इसमें मांगों को पूरा करने का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भर्ती पैरा मेडिकल, अटेंडेंट, टेक्निीशियन, सफाई सेवक, दर्जा चार व मल्टी टास्ंिकग स्टाफ ने दिन-रात काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पंजाब सरकार ने 1822 मुलाजिमों की सेवाएं 30 सितंबर को खत्म करने का फैसला सुना दिया है। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. अवनीश कुमार ने कहा कि मांगों के हल के लिए मुलाजिमों साथ बैठक की गई है। जल्द ही कर्मियों की समस्याओं क समाधान करवा दिया जाएगा।
ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे बिशन नगर के गुलजार सिंह ने कहा कि उन्हें दिल की बीमारी है। सोमवार सुबह जब वह जांच करवाने आए तो पता चला कि हड़ताल के कारण ओपीडी बंद है। इसलिए अब उन्हें फिर से आना पड़ेगा।

इसी तरह पातडां से पहुंची बसंती देवी ने कहा कि कान में समस्या के चलते चेकअप को आई थी। अब उन्हें बिना इलाज वापस जाना पड़ रहा है। इस तरह मुलाजिमों की हड़ताल से मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed