फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Employees and pensioners held a gate rally

मुलाजिमों और पेंशनरों ने की गेट रैली, बोले-सेवामुक्त कर्मियों के 70 करोड़ के बकाया नहीं दे रहा पीआरटीसी

Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Employees and pensioners held a gate rally
वीरवार को पटियाला में मांगों को लेकर गेट रैली करते पीआरटीसी मुलाजिम व पेंशनर। - फोटो : PATIALA
कोरोना की मार पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) पर भी पड़ी है। आय में बड़ी गिरावट के चलते हालात यह हैं कि कारपोरेशन अपने रिटायरियों के 70 करोड़ के बकाया की अदायगी नहीं कर पा रहा है। इससे भड़के मुलाजिमों और पेंशनरों ने वीरवार को पटियाला में गेट रैली की और नारेबाजी की। वहीं सरकार से कारपोरेशन की वित्तीय हालत में सुधार के लिए हर महीने 35 करोड़ रुपये की मदद देने की मांग की गई।
विज्ञापन

मुलाजिम नेता निर्मल सिंह धालीवाल ने कहा कि पहले लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक बस सेवा बंद रहने से कारपोरेशन को घाटा पड़ा, वहीं अब कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण सवारियां कम मिलने से आय में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका नतीजा यह है कि कारपोरेशन के लिए अपने खर्चे पूरा करना मुश्किल हो रहा है। कारपोरेशन अपने मुलाजिमों को पूरी तनख्वाहें और पेंशनरों को पेंशन नहीं दे पा रहा है। बीमारी संबंधी मेडिकल बिलों की भी कोई अदायगी नहीं की जा रही है। मांगों को लेकर 24 अगस्त से 28 अगस्त तक पीआरटीसी के पंजाब भर में सारे डिपुओं पर गेट रैलियां करने का ऐलान किया गया। इसके बाद दो सितंबर को पटियाला में पीआरटीसी के हेडआफिस बाहर रोष धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed