{"_id":"578f42514f1c1b1e25c4b498","slug":"employee-wages-mini-secretariat-rally-demanding-regular-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर राज्य सरकार पर बरसे मुलाजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर राज्य सरकार पर बरसे मुलाजिम
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में मिनी सचिवालय में सरकार के खिलाफ रैली करके विभिन्न विभागों के मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के आह्वान पर विभिन्न विभागों के मुलाजिमों ने मिनी सचिवालय में रैली की और पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ठेके पर काम कर रहे, पार्ट टाइम, वर्कचार्ज और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को रेगुलर करने, नई भरती करने की मांगें उठाई गईं।
रैली को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि पिछले 9 सालों से ठेके पर काम कर रहे, पार्ट टाइम, वर्कचार्ज और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को रेगुलर नहीं किया जा रहा है। नई भरती करने का केवल सरकार ड्रामा कर रही है, जबकि पौने दो लाख पद तीसरा व चौथा दर्जा कर्मचारियों के खाली पड़े हैं। इससे मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ा है।
मुलाजिम आंदोलनों को बादल सरकार की ओर से डंडे के जोर पर दबाने की कोशिशें की जा रही हैं। 2004 के बाद भरती होने वाले या रेगुलर हुए कर्मचारियों की कंट्रीब्यूटरी पेंशन लागू करके ग्रेच्युटी पेंशन, जीपी फंड और एक्सग्रेशिया ग्रांट का हक छीन लिया है। मृतक कर्मचारियों के वारिसों को नौकरियां नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एलान किया कि बुधवार को पंजाब के सरकारी व अर्द्ध सरकार विभागों के सभी चौथा दर्जा मुलाजिम एक दिवसीय काम छोड़ हड़ताल करके केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मुलाजिम नेताओं में मोहन सिंह नेगी, जगमोहन सिंह नौलखा, बलजिंदर सिंह, पाल चंद आदि मौजूद रहे।