फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Elections will be held for 23 zones of Zila Parishad and 184 zones of 10 block committees in Patiala

Patiala: जिला परिषद के 23 जोन और 10 ब्लॉक समितियों के 184 जोन के होंगे चुनाव

Sun, 30 Nov 2025 11:19 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Nov 2025 11:19 AM IST
सार

पंजाब चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रोग्राम के मुताबिक पटियाला जिले में 14 दिसंबर को जिला परिषद के 23 जोन और 10 ब्लॉक समितियों के 184 जोन के चुनाव होंगे।

विज्ञापन
Elections will be held for 23 zones of Zila Parishad and 184 zones of 10 block committees in Patiala
पटियाला में वोटिंग - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रोग्राम के मुताबिक पटियाला जिले में 14 दिसंबर को जिला परिषद के 23 जोन और 10 ब्लॉक समितियों के 184 जोन के चुनाव होंगे। शनिवार को यहां चुनाव के इंतज़ामों के बारे में अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अफसरों के साथ बैठत करते हुए जिला चुनाव अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि ये चुनाव बैलेट पेपर से होंगे और जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिज़र्व रहेंगी। आगे बताया कि चुनाव शेड्यूल के मुताबिक इन चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख 1 दिसंबर, 2025 (सोमवार) से (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक) इस काम के लिए नामजद किए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के दफ्तर में शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर, 2025 (वीरवार) होगी। वहीं, नामांकन पत्रों की पड़ताल 5 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को होगी और वापस लेने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे तक होगी।

विज्ञापन

डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि सभी नामांकन पत्रों के साथ तय हलफिया बयान होना चाहिए और अगर उम्मीदवार किसी राजनीतिक पार्टी ने खड़ा किया है, तो संबंधित पार्टी का ऑफिशियल लेटर साथ लगाना होगा। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर से होंगे। डाले गए वोटों की गिनती 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को इसके लिए बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर होगी। डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि पटियाला जिले की 988 ग्राम पंचायतों को जिला परिषद पटियाला के 23 जोन में बांटा गया है, जबकि पंचायत समिति पटियाला में 16 जोन, पंचायत समिति पटियाला ग्रामीण में 15 जोन, पंचायत समिति सनौर में 19 जोन, पंचायत समिति भुन्नरहेड़ी में 19 जोन, पंचायत समिति राजपुरा में 15 जोन, पंचायत समिति घनौर में 16 जोन, पंचायत समिति शंभू कलां में 19 जोन, पंचायत समिति समाना में 15 जोन, पंचायत समिति नाभा में 25 जोन और पंचायत समिति पातड़ां में भी 25 जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed