फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Education minister mansion, cook worker, Fury performance, Patiala

शिक्षा मंत्री की कोठी के आगे कुक वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन

Sun, 15 May 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 15 May 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
Education minister mansion, cook worker, Fury performance, Patiala
पटियाला में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की कोठी के आगे रोष प्रदर्शन करतीं मिड डे मील कुक वर्कर। - फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर पंजाब सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साई मिड डे मील कुक वर्करों ने उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की कोठी के आगे रोष प्रदर्शन किया। कुक वर्करों ने जब सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की और मुख्य सड़क पर जाम लगाने से रोके रखा। शिक्षा मंत्री के साथ 18 मई को मीटिंग का समय मिलने के बाद ही मामला शांत हो पाया और रोष प्रदर्शन खत्म किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर मिड डे मील कुक महिला वर्करों ने कहा कि मार्च में काम करने के बावजूद तनख्वाह नहीं दी जा रही है। सरकार का कहना है कि यह स्कीम साल में 10 महीने की है। इसके लिए वह तनख्वाहें नहीं दे सकती। कहा कि सरकार उनसे पूरा समय काम करवाकर दिहाड़ी के 33 रुपये देती है। इतनी कम तनख्वाहों में उनसे गुलामों की तरह काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि उनकी सेवाओं को मिनीमम वेज कानून के अधीन लाया जाए।
विज्ञापन


मिड डे मील कुक वर्कर फ्रंट की लीडर हरजिंदर कौर लोपे, मनदीप कौर ने कहा कि मिड डे मील वर्करों को कोई महंगाई भत्ता नहीं दिया जाता है। कोई बीमा नहीं और मिनीमम वेज का कानून भी लागू नहीं किया जा रहा है। पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में वर्करों को तनख्वाह ज्यादा मिल रही है। साथ ही वर्करों की साल में दो महीने छुट्टियों की तनख्वाह काटनी बंद की जाए। वर्करों का कम से कम दो लाख का बीमा विभाग की ओर से कराया जाए। 25 बच्चों पर एक कुक रखने का प्रबंध किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed